Skip to main content

Surguja News Today

उदयपुर नगर पंचायत प्रस्ताव में डूमरडीह को शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुर नगर पंचायत प्रस्ताव में डूमरडीह को शामिल करने का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, सरगुजा -SNT NEWS -रामगढ़ महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उदयपुर को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है।
प्रस्तावित सर्वे में ग्राम उदयपुर के साथ ग्राम सोनतराई के डूमरडीह को भी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल करने की बात सामने आई है। इसका डूमरडीह के ग्रामीणों ने विरोध किया है।
ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय उदयपुर पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उनकी सहमति के बिना गांव को नगर पंचायत में शामिल न किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की वर्तमान व्यवस्था और ग्रामीण पहचान को बनाए रखा जाए तथा किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय लोगों की राय ली जाए।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज