
विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल रहे विधायक मिंज।
Lundra जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सभा कक्ष में ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया शिक्षाविभाग के द्वारा किया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रबोध मिंज रहे
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया।
छात्रों ने स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया छात्र-छात्राओं के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन मुग्ध कर दिया तत्पश्चात नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का उपस्थित अतिथियों द्वारा तिलक लगा कर मिठाई खिलाकर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणेश वितरण किया गया इस दौरान गत वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को विधायक के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि छात्राओं के उज्जवल भविष्य की मजबूत शुरुआत प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना हम सब की जिम्मेदारी है उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों को आत्मनिर्भर जागरूक और सफल नागरिक बनाती है शाला में प्रवेश उत्सव का उद्देश्य प्रदेश बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है नियमित शिक्षा से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है यह संस्कार एवं अनुशासन सिखाता है ।

इस अवसर पर ज़िला पंचायत निरूपा सिंग जिलापंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल संजय गुप्ता जयंत मिंज युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक पालवे सोमार साय श्रीमती प्रभा सोनी श्रीमती कुसुम कांन्ता बुद्धराम नागेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश तिवारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सहित स्कूल के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं एवं काफ़ी संख्या में अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












