कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध फैसलों का होगा पुरज़ोर विरोध: कर्मचारी संघ

कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध फैसलों का होगा पुरज़ोर विरोध: कर्मचारी संघ

अंबिकापुर, 5 जुलाई। सरगुजा जिला कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को आयोजित हुई, जिसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं विभागीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक स्तर से प्राप्त समस्याओं को जिला स्तर पर उठाकर उनके शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश्वर, सीतापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजू बेक, मैनपाट ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सिंह, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पोर्ते, लखनपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रवि तथा लुंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष कुबेर सिंह सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक में विभाग द्वारा लिए गए एक निर्णय पर कर्मचारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कर्मचारियों के हितों के विपरीत कोई भी निर्णय लिया जाता है, तो उसका संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से पुरज़ोर विरोध किया जाएगा।

बैठक में संभागाध्यक्ष श्री महेश गुप्ता सहित संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज