
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान,
लुण्ड्रा में आयोजित हुआ वृहद नागरिक सम्मेलन
रुपेश गुप्ता लुण्ड्रा, 5 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी मंडल लुण्ड्रा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ज़िलास्तरीय स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को सामुदायिक भवन, लुण्ड्रा में वृहद नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं स्मरण पखवाड़ा प्रदेश समिति के सदस्य जीतेंद्र वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सांसद चिंतामणि महाराज तथा लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने की।

सम्मेलन में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रमुख, मातृशक्ति समूह, भाजपा एवं उसके विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, मतदान केंद्र स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रवाद, एकात्मता और जनसेवा का प्रेरणास्रोत है। वक्ताओं ने उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन में ज़िला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंग भाजपा सरगुजा प्रभारी कृष्ण कांत चंद्रा सहप्रभारी सुनील गुप्ता विनोद हर्ष ललन प्रताप सींह वैभव सिंह इंदर भगत मुन्ना लाल चौधरी अनिल निराला उराँव जन्मजय मिश्रा मंडल अध्यक्ष सतीष जायसवाल संजय गुप्ता राजू सिंह संजय जायसवाल मनोज कंसारी निश्चल सिंह विकास पाण्डे मधु चौदाहा चन्द्रिका प्रसाद यादव सहित ज़िले भर के पदाधिकारी, एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने वरिष्टजनों कार्यकर्ताओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












