
सरगुजा में ढाई घंटे बिजली रहेगी बंद
अंबिकापुर, 4 जुलाई 2026: सरगुजा जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने तकनीकी कारणों से आज सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूरे सरगुजा जिले की विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।
विभाग के अनुसार, 220/132 केवी विश्रामपुर उपकेंद्र के 160 MVA ट्रांसफार्मर नंबर-2 के 132 केवी R फेज मेन बस आइसोलेटर में रेड हॉट (अत्यधिक गर्म होने) की स्थिति पाई गई है। किसी भी संभावित गंभीर तकनीकी समस्या से बचने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की अवधि घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है।













