Skip to main content

Surguja News Today

कोटवार संघ ने अपनी छः सूत्रीय माँग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

कोटवार संघ ने अपनी छः सूत्रीय माँग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
रुपेश गुप्ता सीतापुर-आज कोटवार एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर ब्लॉक के सभी कोटवारो ने स्थानीय विश्राम गृह के सामने धरना दिया और अपनी माँगो को लेकर प्रदर्शन किया।
कोटवारो की प्रमुख माँग नियमित करते हुए राजस्व विभाग में संविलियन किया जाना ,पारिश्रमिक में वृद्धि करते हुए 15 हज़ार मासिक वेतन,नियुक्तियों में हो रहे गड़बड़ी को दूर करते हुए कोटवारो के परिवार के लोगो को प्राथमिकता देना, नगरपालिका निगम में कोटवारो की नियुक्ति पर लगाये गये प्रतिबंध को हटाये जाने के साथ कोटवारो को अनाश्यक बेगारी न लेने संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन किए जाने की प्रमुख माँगो को लेकर प्रदर्शन किया गया
धरना उपरांत कोटवारो ने अपनी माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौपा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज