Skip to main content

Surguja News Today

Lundra – राई खुर्द  शराब के नशे में पड़ोसी की हत्या, गैती से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

शराब के नशे में पड़ोसी की हत्या, गैती से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

लुंड्रा, सरगुजा। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम राईखुर्द में गुरुवार को पड़ोसी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपसी विवाद के बाद शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी पर गैती से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, राईखुर्द निवासी जीतू नागेश (45 वर्ष) गुरुवार को घर पर था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। इसी दौरान वह पड़ोसी बुधराम यादव के घर के पास पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नशे में धुत बुधराम यादव ने गुस्से में आकर गैती से जीतू नागेश पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल जीतू घर के सामने ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी गांव के लोगों से कहता रहा कि उसने जीतू को मार दिया है और अब उसे जेल जाना पड़ेगा। इसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया।

इधर, परिजनों ने घायल जीतू नागेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद प्रारंभिक कारण माना जा रहा है, हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज