Surguja News Today

Bijli gul मीटर चालू-बरगीडीह में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

बरगीडीह में 24 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

लुंड्रा विकासखंड के बरगीडीह क्षेत्र में 29 जून 2026 की रात से बिजली आपूर्ति ठप है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिजली व्यवस्था बहाल करने में इतनी देरी क्यों हो रही है? क्या संसाधनों की कमी है, तकनीकी समस्या गंभीर है, या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं?

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने और देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज