Surguja News Today

धौरपुर-आकाशीय बिजली का कहर: आम चुनने गए दो मासूम समेत 3 की मौत, 1 बच्ची जिंदगी की जंग लड़ रही

आकाशीय बिजली का कहर: आम चुनने गए दो मासूम समेत 3 की मौत, 1 बच्ची जिंदगी की जंग लड़ रही
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, दो बच्चे आम चुनने गए थे, वहीं एक युवक बैल चरा रहा था। अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। चारों इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के नाम
राम साथ (38 वर्ष), पिता रिंकू, ग्राम डुमकी (करीपारा)
राती (8 वर्ष), पिता मोस्टायम, ग्राम डबरा
सागर (35 वर्ष), पिता राजनाथ, ग्राम डुमकी (करीपारा)
घायल
श्रद्धा, पिता राजनाथ, ग्राम डुमकी — उपचार जारी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज