
प्रयोषा क्रेडिट सोसायटी एवं मिशन ग्रीन द्वारा 551 पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
बोटाद में प्रयोषा क्रेडिट सोसायटी एवं मिशन ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में 551 पौधों का भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कनुभाई खाचर की रिपोर्ट–
12 वर्षों से अविरत जनसेवा, जनविश्वास और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से प्रेरित होकर बोटाद प्रयोशा क्रेडिट सोसायटीके चेयरमैन श्री मयूरध्वजसिंह भाटी, वाइस चेयरमैन जामभा सोलंकी,एम. डी. श्री निरंजनभाई सोनी तथा समग्र बोर्ड द्वारा, नामांकित मिशन ग्रीन संस्था को ₹1,00,000 का योगदान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोटाद जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री वनराजसिंह डाभी थे। इस अवसर पर बोटाद शहर भाजपा अध्यक्ष श्री किरीटभाई पाटीवाला, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्विनभाई खसिया, जायंट ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कलथिया, मनीषभाई नावडिया, वरिष्ठ पत्रकार श्री कनुभाई खाचर,पर्यावरणविद् श्री दिगुभा चुडासमा, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री जिग्नेशभाई बोलिया, जिला भाजपा मंत्री श्री चंदुभाई सावलिया तथा पार्षद श्री नटुभाई परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रयोषा उपवन के प्रेरक एवं उद्घाटक श्री मयूरध्वजसिंह भाटी तथा उपस्थित अतिथियों के करकमलों से 551 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।


मुख्य अतिथि श्री वनराजसिंह डाभी ने अपने संबोधन में दोनों संस्थाओं के पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप पौधों सहित गमले भेंट किए गए।
कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन श्री मयूरध्वजसिंह भाटी ने उपस्थित सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने, उद्यानों एवं हरित क्षेत्रों के विकासमें सहभागी बनने,प्लास्टिक का कम उपयोग करने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने का संकल्प दिलाया।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












