Surguja News Today

भटगांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े ट्रांसफार्मरों से कट-आउट चोरी, कई गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित

भटगांव क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े ट्रांसफार्मरों से कट-आउट चोरी, कई गांवों की बिजली व्यवस्था प्रभावित

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ताभटगांव:– छत्तीसगढ़ बिजली विभाग अंतर्गत भटगांव सर्विस स्टेशन क्षेत्र से सप्लाई किए जाने वाले गांवों में लगे ट्रांसफार्मर अब चोरों के निशाने पर आ गए हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब चोर ट्रांसफार्मरों से कट-आउट तक खोलकर ले जा रहे हैं।

आज दिनदहाड़े ग्राम पंचायत बरौधी के कोरवा बहरा, नगर पंचायत भटगांव के न्यू माइंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव तथा ग्राम पंचायत बुंदिया में लगे ट्रांसफार्मरों से चोरों द्वारा कट-आउट चोरी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि चोरी किया गया कट-आउट तांबे से बना होता है, जिसका वजन लगभग एक किलो के आसपास होता है और बाजार में इसकी अच्छी कीमत मिलने के कारण चोर इसे निशाना बना रहे हैं।

ग्राम पंचायत बरौधी में यह घटना दोपहर लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच हुई, जबकि अन्य स्थानों पर भी कुछ अंतराल में इसी प्रकार चोरी की वारदात सामने आई। घटना के बाद कई क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखने को मिला।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आखिर चोरों के बीच प्रशासन का भय क्यों नहीं दिखाई दे रहा, जो दिनदहाड़े इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों और चोरों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए, ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज