Surguja News Today

अम्बिकापुर-के डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिला सम्मान जिले का बढ़ाया मान

अम्बिकापुर के डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान

SNT NEWS-अम्बिकापुर। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, अम्बिकापुर के संचालक डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी को Asia Book of Records द्वारा “Certificate of Achievement” से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से पूरे सरगुजा जिले में खुशी की लहर है।
जानकारी के मुताबिक Sun Pharmaceuticals Limited द्वारा महाराष्ट्र में GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया था। यह अभियान 3 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के 11,022 स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सहभागिता निभाई तथा 1,59,040 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।

इस ऐतिहासिक अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने पर डॉ. फैजुल हसन फिरदौसी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया।
स्वास्थ्य सेवा और समाजहित में लगातार सक्रिय रहने वाले डॉ. फिरदौसी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। शहर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान अम्बिकापुर और सरगुजा जिले के लिए गर्व का विषय है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज