Surguja News Today

जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत मूरता में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जनपद पंचायत सीतापुर के ग्राम पंचायत मूरता में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन


रुपेश गुप्ता -मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी पहल सुशासन तिहर 2026 के अंतर्गत विकास खंड सीतापुर के ग्राम पंचायत मूरता के पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित निराकरण  शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
प्रशासन के सभी  विभागों द्वारा आमजनो की समस्या को सुनकर मौके पर समाधान किया जा रहा है साथ ही पात्र हितग्राहीयो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है।
शिविर के दौरान इस शिविर में आस पास के 15 पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए।

शिविर में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज द्वारा मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना चाहती है शिविर के माध्यम से छेत्र की जानताओ की समस्या के बारे में जान कर उसे जल्द निदान करना है अगर किसी भी तरह की समस्या है तो शिविर में शिकायत करे उसका जल्द निराकरण किया जाना पहली प्राथमिकता है सांसद सरगुजा द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहीयो को अपने हाथों से राशन कार्ड पेंशन प्रधानमंत्री आवास के घर की चाभी K.C.C वन भूमि पट्टा प्रदान किया गया।साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में भी शामिल हुए।बोर्ड परीक्षा 10और 12 में अव्वल आने वाले छात्र छत्राओ को शील्ड देकर शिविर में सम्मानित किया गया।

15 पंचायतों के इस शिविर में आधे से अधिक सरपंच रहे नदारत जिसे लेकर सांसद चिन्तामणि महाराज ने जताई चिंता कहा कि जिन पंचायतो के सरपंच उपस्थित नहीं है उनके पंचायत में या तो कोई भी समस्या नहीं या वे सरपंच अपने छेत्र की समस्या का निदान नहीं करना  चाहते।।
                  

इस अवसर पर जिला कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत एस डी एम फागेश सिन्हा तहसीलदार दीपिका मेश्राम जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनिल निराला उराव जनपद सीईओ जयगोविंद गुप्ता मंडल अध्यक्ष तिरलोचन सदाव्रती प्रभात खलखो रोशन गुप्ता राजकुमार गुप्ता मोती लाल गुप्ता धर्मेंद्र अग्रवाल महेश्वरी दास ननका गुप्ता संगीता कंसारी उपेन्द्र गुप्ता ललिता तिवारी विष्णु अग्रवाल संजय गुप्ता,सहित सभी विभाग विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो के साथ काफ़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शिविर में उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज