
मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजन में 45 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक प्रबोध मिंज बने साक्षी
लुण्ड्रा लमगांव, 8 मई 2026।
लमगांव स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 नवविवाहित जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और सात फेरों के साथ अपने नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

समारोह के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। विधायक ने सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में विधायक श्री मिंज ने कहा कि “बेटियां बोझ नहीं, बल्कि समाज का गौरव हैं। हमारी सरकार हर बेटी के साथ खड़ी है। जब बेटियों के सपने सजते हैं तभी समाज आगे बढ़ता है।”
कार्यक्रम के दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र एवं उपहार सामग्री वितरित की गई। योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि भी विधायक के हाथों प्रदान की गई।
ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और फूलों की वर्षा के बीच पूरा आयोजन उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ। वर-वधू के परिजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।


इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पावले, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती कंचन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रदीप कुमार प्रेमी, रमेश जगते, पार्वती टेकाम, रिना मिंज, जयश्री एक्का, पातर साय, प्रेमप्रकाश तिर्की, दिलीप प्रजापति, राहुल चोपड़ा, अभिषेक पावले, उपसरपंच मनोज नायक, साजन एक्का, जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान, परियोजना अधिकारी रजनी कुजुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












