Surguja News Today

42 वर्षों की सेवा को किया गया नमन जानिए कौन है प्रिंसिपल योगी

सेवानिवृत्त प्राचार्य ओम प्रकाश योगी को दी गई विदाई, 42 वर्षों की सेवा को किया गया नमन

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका-अघीना में सम्मान समारोह, नम आंखों से दी विदाई

  सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर  राजेश गुप्ता
सलका-अघीना:–* कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सलका-अघीना में प्राचार्य श्री ओम प्रकाश योगी के सेवानिवृत्ति उपरांत भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य श्री योगी के 42 वर्षों के गौरवशाली सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

श्री योगी के मार्गदर्शन में सत्र 2025-26 में विद्यालय ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 88.6 प्रतिशत तथा कक्षा 10वीं का परिणाम 87.18 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, 12वीं की 24 छात्राएं एवं 10वीं की 16 छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्राचार्य श्री योगी के कार्यकाल में छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिसका सकारात्मक प्रभाव विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और परीक्षा परिणामों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

विदाई अवसर पर अपने संबोधन में श्री ओम प्रकाश योगी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्नेह और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने छात्राओं को निरंतर परिश्रम कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने अपने प्रिय प्राचार्य को नम आंखों से विदाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। यह अवसर भावनात्मक क्षणों के साथ-साथ एक प्रेरणादायक यात्रा के सम्मान का प्रतीक बन गया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज