Surguja News Today

गर्मी को देखते हुए करंजी पुलिस ने की आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था

गर्मी को देखते हुए करंजी पुलिस ने की आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता

भैयाथान – भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीयो को अपने-अपने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर आम लोगों के लिए शीतल प्याऊ की व्यवस्था कराने निर्देशित की गई है। इसी परिपेक्ष में करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा चौक में आम लोगों के पीने के लिए शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था की गई है। चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह ने फीता काटकर प्याऊ का विधिवत उद्घाटन किया गया है।

इस दौरान चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह ने कहा कि इस बार अभी से भीषण गर्मी पड़ने लगा है, आने वाले दिनों में गर्मी और भी बढ़ेगी और सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ ही लू लगने, शरीर में पानी की कमी होने के मामले भी बढ़ेगे, यदि इस दौरान व्यक्ति अपने शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखे तो गर्मी व धूप के चपेट में आने की आशंका बेहद कम हो जाती है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए शीतल पेय जल का शुभारंभ किया है। ताकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलायी जा सके।

उक्त कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह सहित
दतिमा सरपंच प्रतिनिधि आदित्य कुमार, उप सरपंच सहमीर अंसारी, शंकर राजवाड़े एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज