Surguja News Today

बरगीडीह में पूरी रात ब्लैकआउट, तपती गर्मी में बिजली विभाग पर उठे सवाल

हल्की हवा में गुल हुई बिजली, रातभर अंधेरे में रहे ग्रामीण — जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा विभाग
27 अप्रैल बरगीडीह
अप्रैल की तपती गर्मी के बीच बरगीडीह गांव में बीती रात बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल की रात करीब 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई, जिसके बाद पूरी रात गांव अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि मामूली हवा चलते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे बिजली विभाग की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचता नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में जहां लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है, वहीं रातभर बिजली न आने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि अक्सर हल्की हवा या मामूली तकनीकी कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि विभागीय स्तर पर रखरखाव और सुधार कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है।सरकार की भी किरकिरी

स पूरे मामले को लेकर अब सरकार की भी किरकिरी हो रही है, क्योंकि आम जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रही है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज