Surguja News Today

वर्षों बाद स्वीकृत हाई स्कूल भवन भ्रष्टाचार की भेंट! ठेकेदार की मनमानी, जिम्मेदार मौन

वर्षों बाद स्वीकृत हाई स्कूल भवन भी भ्रष्टाचार की भेंट! ठेकेदार की मनमानी, जिम्मेदार मौन।  क्या स्कूल भवन को भी नहीं बख्शेंगे ठेकेदार ?
करोड़ों का काम, लेकिन घटिया निर्माण के आरोप
PWD मानकों की उड़ रही धज्जियां
सालों बाद मिला स्कूल, अब बन रहा खतरा ?                   सरगुजा जिले के विकासखंड लुंड्रा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलसिला में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन हाई स्कूल भवन को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। वर्षों के इंतजार के बाद स्वीकृत यह भवन अब निर्माण के दौरान ही विवादों में घिर गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। नियमानुसार जहां RCC फ्रेम स्ट्रक्चर, फ्लाई ऐश ब्रिक्स, मानक सीमेंट प्लास्टर और मजबूत फर्श का उपयोग होना चाहिए, वहीं मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायतें मिल रही हैं।

घटिया निर्माण के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खराब गुणवत्ता की ईंटों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही छत (लेंटर) ढलाई में मानकों की अनदेखी और सीमेंट-कंक्रीट में कमी रखने जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। निर्माण के हर चरण में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे भवन की मजबूती और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
ठेकेदार की मनमानी, जिम्मेदार मौन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है, जबकि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले में मौन साधे हुए हैं।

आगे और तथ्य और जानकारी के साथ खबरें होंगी।विस्तार से बने रहिए सरगुजा न्यूज के साथ

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज