Surguja News Today

गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण से ग्रामीणों में नाराजगी, सड़क चढ़ रही भ्रष्टाचार की भेंट  जांच की मांग।

Lundra jheradih-गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण से ग्रामीणों में नाराजगी, जांच की मांग
सरगुजा। जिले के जनपद पंचायत लूंडरा अंतर्गत ग्राम पंचायत झेराडीह में बन रही सीसी रोड को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। यह सड़क आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

क्या है ग्रामीणों का आरोप पूरा वीडियो जल्द ही

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क के जल्दी खराब होने की आशंका है। वर्षों बाद सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से लोगों में उम्मीद जगी थी कि उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी, लेकिन अब यह कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगहों पर सिर्फ नाम मात्र के लिए सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। वहीं अधिकतर हिस्सों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या संबंधित विभाग के इंजीनियर और एसडीओ द्वारा मौके का निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, या फिर तकनीकी टीम द्वारा निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है।
निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों का भी पालन नहीं हो रहा है। नियमों के अनुसार:
मिश्रण (मटेरियल) की सही गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है
पर्याप्त मात्रा में सीमेंट का उपयोग होना चाहिए
हर 30–35 मीटर पर एक्सपेंशन जॉइंट देना अनिवार्य होता है
लेकिन इन सभी मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप ग्रामीण लगा रहे हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है। यदि शिकायत सही पाई जाती है, तो क्यूब टेस्टिंग (कंक्रीट सैंपल जांच) के जरिए गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज