
एमसीबी 02 अप्रैल 2026 -जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेंद्रगढ़ द्वारा 10 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, मनेंद्रगढ़ में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, जहां निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रोजगार मेले में VEDANTA Skill School / Learnet Skills Limited, कोरबा द्वारा कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, सिलाई मशीन ऑपरेटर और मोबाइल रिपेयरिंग टेक्नीशियन जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 18,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र होंगे।

रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है। इसमें भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार पोर्टल https: // erojgar.cg.gov.in या cg rojgar panjiyan aap मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। बिना पंजीयन के अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिलेगा।
अभ्यर्थियों को शिविर में उपस्थित होते समय अपने साथ शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का लाभ मिल सकेगा।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












