Surguja News Today

मूली पड़हा उरांव समाज ने धूम धाम से की सरहुल (सरना)पूजा।।

मूली पड़हा उरांव समाज ने धूम धाम से की सरहुल (सरना)पूजा।।            
Rupesh gupta snt news सीतापुर– 2 अप्रेल को मूली पड़हा उराँव समाज के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के सामने स्थित उराव समाज के धर्म शाला में प्रति वर्ष की भांति चैत्र पूर्णिमा के दिन कुडुख हिन्दू उराँव समाज के लोगो द्वारा सरहुल पूजा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।समाज के रीति नीति के अनुसार विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
समाज के लोगो के द्वारा समाज के लोगो को आपसी भाई चारे के साथ समाज के कार्य को आगे कि बढ़ाने में अपनी अपनी सहभागिता निभाने की बात कही गई।जो लोग समाज को छोड़ अलग दिशा में भटक चुके है उनहे पुनः घर वापसी कराने का प्रयास करने पर भी ज़ोर दिया गया।

इस अवसर पर गिरधर राम भगत,तिलक राम भगत अनिल निराला उराव डॉक्टर अमरनाथ देवनाथ धरमू बघेल,सरिता बघेल,वि आर बैरागी,जमाल साय,मंगल राम रामदयाल,शांति बाई,ललिता तिर्की सहित काफ़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग पूजा में शामिल थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज