Surguja News Today

बतौली से बड़ी खबर चपरासियों के भरोसे पहाड़ी कोरवा आश्रम बैजनाथपुर में खाने को तरसे बच्चे अधीक्षक नदारद

बतौली से बड़ी खबर चपरासियों के भरोसे पहाड़ी कोरवा आश्रम बैजनाथपुर में खाने को तरसे बच्चे अधीक्षक नदारद
आशीष कुमार बतौली (सरगुजा)
SNT NEWS
सरगुजा के बतौली में पहाड़ी कोरवा आश्रम चपरासियों के भरोसे संचालित हो रही है जहां अधीक्षक पिछले पांच महीने से अपने कार्यभार संभालने के बाद अब तक आश्रम में निवास नहीं किया है जिसके परिणाम स्वरूप आज बुधवार को सुबह के खाने में 39 बच्चों को चने की सब्जी से रूखा सुखा भोजन चपरासी द्वारा कराया जा रहा था अधिकारियों के उदासीन रवैया से शासन की नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए अधीक्षक द्वारा बच्चों के हक पर डाका डाला जा रहा है ।

बड़ी अजीब विडंबना की बात है कि शासन प्रशासन द्वारा शिक्षा को लाख बढ़ावा देने की कोशिश की जाए लेकिन ग्रामीण व दुरस्त क्षेत्रों में संचालित पहाड़ी कोरवा आश्रम बैजनाथपुर की व्यवस्था का  बुरा हाल है यहां पदस्त चपरासियों द्वारा आश्रम का संचालन किया जाता है अभी वर्तमान में 52 की दर्ज संख्या में संचालित आश्रम में 39 बच्चे ही रहते है जो कक्षा पहली से पांचवीं तक आश्रम में ही अध्यरत है बच्चों को आज सुबह के खाने में चने की सब्जी के साथ रुखा सूखा भोजन चपरासी सुरेश के द्वारा कराया जा रहा था जहां खाने की जानकारी लेने पर चपरासी सुरेश द्वारा बताया गया कि आश्रम में खाद्य सामग्री की कमी पिछले 3 दिनों से है दाल भी नहीं है इसलिए आज सब्जी खिलाया जा रहा है अधीक्षक को समान लाने की जानकारी दी गई है

अधीक्षक की पांच महीने पहले पोस्टिंग लेकिन अब तक आश्रम में निवास नहीं किया
आपको जान कर हैरानी होगी कि आश्रम छात्रावासों का संचालन  भगवान भरोसे चपरासियों द्वारा संचालित किया जा रहा है जहां नियमित अधीक्षक आशीष कोसले द्वारा शांतिपारा कालोनी में निवास कर आश्रम की देख रेख करते है जिससे आश्रम बैजनाथपुर की पूरी जिम्मेदारी यहां पदस्त चपरासियों के भरोसे निर्भर है जहां बच्चों के साथ कोई अनहोनी होने पर कौन जिम्मेदार होगा आम लोगों के लिए बड़ा प्रश्न बना हुआ है
नहीं है खाद्य सामग्री की व्यवस्था बच्चों को भी आवश्यक दैनिक उपभोग हेतु घरों से मंगाया जाता है समान
आपको बता दें कि चपरासी के भरोसे संचालित आश्रम में सब्जी में एक लौकी ,2 केजी आलू ही रखा हुआ है  दाल कई दिनों से खत्म है जिससे बच्चों को रुखा सूखा भोजन से ही संतुष्ट होना पड़ता है जबकि नाश्ता दिया ही नहीं जाता है सुबह शाम बच्चों को सिर्फ भोजन कराने का कोरम पूरा किया जाता है साथ ही आश्रम (छात्रावास)में रह रहे बच्चों की स्थिति भी दयनीय है जहां महीने में एक नहाने का साबुन और एक कपड़ा धोने का साबुन दिया जाता है मुंह धोने का ब्रश और कोलगेट घर से मंगाया जाता है बच्चों के कपड़े गंदे और फटे हुए है आश्रम में सतत निगरानी के अभाव में खुलेआम बच्चों का  हक छिना जा रहा है जो चिंता का विषय है

क्या लापरवाह अधीक्षक व उदासीन मंडल संयोजक पर होगी करवाई
आपको बता दें कि बतौली के आश्रम   छात्रावासों के प्रभारी मंडल अधीक्षक उमेश मिश्रा खुद सीतापुर क्षेत्र में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्त रहते हुए बतौली के मंडल संयोजक सहित  शांतिपारा के 100 बिस्तरीय छात्रावास को संचालित किया जा रहा है दो पदों पर आसीन उमेश मिश्रा द्वारा बाकी छात्रावास आश्रम की निरीक्षण शान्तिपारा में बैठकर कागजों के माध्यम से किया जाता  है जहां अधीक्षकों से मिलीभगत कर दुरस्त क्षेत्र में संचालित पहाड़ी कोरवा आश्रम बैजनाथपुर का बुरा हाल बना हुआ है साथ ही अधीक्षक भी अपने कार्य करने का कोरम शान्तिपारा कालोनी से कर रहे है क्या जिला कलेक्टर इन लापरवाह अधीक्षक व मंडल संयोजक पर करवाई करते है या स्थिति जस की तस बनी रहेगी यह देखने वाली बात होगी।

इस संबंध में भाजपा महामंत्री ललिता तिर्की ने कहा कि कोरवा  आश्रम छात्रावासों में जिस प्रकार संबंधितों द्वारा लापरवाही की जा रही उसे बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इन पर कठोर करवाई कराई जाएगी

ख़बर update किया जा रहा है!

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज