Surguja News Today

विधायक प्रबोध मिंज ने 2 करोड़ 84 लाख 72 हजार के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन चठीरमा                    

विधायक प्रबोध मिंज ने 2 करोड़ 84 लाख 72 हजार के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन                                
REPORTER RUPESH GUPTA SNT NEWS– आज ग्राम पंचायत चठीरमा के ग्राम बढ़नी झरिया खेल मैदान में मंच एवं सेंड निर्माण के भूमि पूजन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही श्री अग्रसेन गौशाला रोड़ चठिरमा से मेंडराखुर्द तक सड़क निर्माण लागत 284.72 लाख के भूमि पूजन किया गया जिसमें छेत्र के विधायक प्रबोध मिंज और भाजपा ज़िला अध्यक्ष शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी कार्यो का भूमि पूजन किया साथ ही ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं मौके पर संबंधित अधिकारों को दूरभाष से उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल देखने को मिला।                            

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा इस सड़क के बनने से हमारे क्षेत्र के लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं में काफी मदद मिलेगी एवं हमारे बच्चों को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी आवागमन की कठिनाइयां दूर होगी  

यह सड़क हमारे गांव को शहर से जोड़ने में मदद करेगी जिससे व्यापार रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे उनके व्यवसाय पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा ग्राम वासियों को पहुंचेगा लाभ

इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया भाजपा ज़िला महामंत्रीविनोद हर्ष श्रीमती अरुणा सिंह  विजय व्यापारी संतोष जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि उरांव सोलू सिंह जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  अमृत लाल यादव सरिता मिश्रा श्रीमती सोनिया पंडो सरपंच चठीरमा, श्रीमती हीरामणि सोनपाकार सरपंच मेंडराखुर्द श्रीमती प्रीति सिंह सरपंच डिगमा एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज