Surguja News Today

अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: एसडीएम धौरपुर की कार्रवाई, जेसीबी जब्त

अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त: एसडीएम धौरपुर की कार्रवाई, जेसीबी जब्त
लूंड्रा/धौरपुर। SHAIF FIRDOUSI, SNT NEWS
तहसील लूंड्रा के ग्राम बबोली में शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अवैध अतिक्रमण नहीं हटाने तथा प्रशासनिक टीम से विवाद करने पर मौके से एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना धौरपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
ग्राम पंचायत बबोली के सरपंच द्वारा अतिक्रमण की शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। प्रारंभ में भेजी गई टीम के समझाने पर भी अतिक्रमणकर्ता नहीं माने। इसके बाद एसडीएम लूंड्रा स्वयं दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकर्ता द्वारा प्रशासनिक टीम से विवाद किए जाने की बात सामने आई है। मामले में ग्राम बबोली निवासी विश्वनाथ (पिता रामनाथ) का नाम सामने आया है, जो कथित रूप से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रहा था।
एसडीएम लूंड्रा ने फोन पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए कार्रवाई की गई है और मौके पर विवाद की स्थिति बनने पर जेसीबी को जब्त कर थाना धौरपुर को सौंप दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा था, जिस पर अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम, जेआर शतरंज, तहसीलदार चित्ररेखा चंद्रवंशी, आरआई, सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
SNT NEWS

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज