Surguja News Today

जय श्री राम के नारों के साथ नगर में निकाली गई भब्य शोभायात्रा

जय श्री राम के नारों के साथ नगर में निकाली गई भब्य शोभायात्रा
रुपेश गुप्ता – सीतापुर राम नवमी के पावन अवसर पर अष्टमी के दिन नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई दुर्गा मंदिर से शुरू हुई यात्रा में हज़ारो श्रद्धालु शामिल हुए।पूरे नगर छेत्र को भगवा ध्वजो से सजाया गया नगर के गणमान्य लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।श्रद्धालुओ ने श्रीराम,लक्ष्मण,माता सीता,हनुमान के साथ शिव पार्वती की झाँकियों का दर्शन का लाभ लिया।महाकाल के वेष  में सजे कलाकारों ने भस्म होली खेली।अघोरियों की टोली ने तांडव किया।
शोभायात्रा के दौरान नगरवासींयो के द्वारा जगह जगह जल पान की व्यवस्था की गई थी।शोभायात्रा नगर भ्रमण कर महामाया मंदिर पहुँची जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद अटल परिषर में भंडारे के प्रसाद का वितरण किया गया जहाँ हज़ारो की संख्या में लोगो ने प्रसाद प्राप्त किया।शोभायात्रा में नगर सहित आस पास के छेत्र के सनातन धर्म को मानने वाले महिला पुरूष और नवयुवक काफ़ी संख्या में शामिल रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज