
सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयास से 30 मार्च से अंबिकापुर से दिल्ली–कोलकाता के लिए सीधी उड़ान शुरू
SHAIF FIRDOUSI– अंबिकापुर। सरगुजा वासियों के लिए बहुप्रतीक्षित खुशखबरी सामने आई है। आगामी 30 मार्च से अंबिकापुर स्थित मां महामाया एयरपोर्ट से New Delhi और Kolkata के लिए सीधी विमान सेवा का संचालन शुरू होने जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे क्षेत्र के सांसद चिंतामणि महाराज के लगातार प्रयास और दृढ़ संकल्प को प्रमुख माना जा रहा है। लंबे समय से सरगुजा संभाग को हवाई सेवा से जोड़ने की मांग उठती रही, लेकिन कई बार प्रयासों के बावजूद सेवा नियमित रूप से संचालित नहीं हो सकी। इसके बावजूद चिंतामणि महाराज ने अपने प्रयासों में कोई कमी नहीं आने दी और केंद्र स्तर पर लगातार पहल करते हुए इस सेवा को फिर से शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई।
बताया जाता है कि एयरपोर्ट के विकास और उद्घाटन के बाद भी हवाई सेवा ठप पड़ गई थी, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा थी। लेकिन सांसद ने इस मुद्दे को लगातार उठाया और संबंधित विभागों तथा विमानन कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर अंततः सरगुजा को यह बड़ी सौगात दिलाई।
विमानन कंपनी Alliance Air द्वारा इन उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिससे अब यात्रियों को नियमित और भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी। यह सेवा सप्ताह में चार दिन संचालित होगी और दिल्ली व कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सीधा जुड़ाव स्थापित करेगी।
🛫 उड़ान सेवा का लाभ
इस हवाई सेवा के शुरू होने से सरगुजा संभाग को कई स्तर पर फायदा मिलेगा—
व्यापारियों और उद्यमियों को बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच
पर्यटन स्थल Mainpat में राष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों की बढ़ोतरी
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महानगरों तक आसान और तेज़ यात्रा
क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार और निवेश के अवसरों में वृद्धि
🛬 एलायंस एयर की उड़ानें (सप्ताह में 4 दिन)
📍 दिल्ली रूट (सोमवार और बुधवार)
सोमवार: दिल्ली → बिलासपुर → अंबिकापुर (11:35 AM)
वापसी: 12:00 PM अंबिकापुर → दिल्ली
बुधवार: दिल्ली → अंबिकापुर (10:25 AM)
वापसी: अंबिकापुर → बिलासपुर → दिल्ली (12:00 PM)
📍 कोलकाता रूट (गुरुवार और शनिवार)
शनिवार: कोलकाता → बिलासपुर → अंबिकापुर (10:00 AM)
वापसी: 10:25 AM अंबिकापुर → कोलकाता
गुरुवार: कोलकाता → अंबिकापुर (08:50 AM)
वापसी: अंबिकापुर → बिलासपुर → कोलकाता (09:15 AM)













