Surguja News Today

BARGIDIH-इदगाह में अदा की गई ईद- की नमाज अमन-शांति की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ

बरगीडीह इदगाह में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, अमन-शांति की दुआओं के साथ उठे हजारों हाथ
SNT NEWS | बरगीडीह
रमजान के पाक महीने के समापन के बाद मुस्लिम समुदाय ने 30 रोजे रखने के उपरांत शनिवार सुबह करीब 10 बजे बरगीडीह इदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
नमाज से पहले मुस्लिम भाइयों द्वारा फ़ित्रा अदा किया गया तथा इमाम और मोअज्जिन को उनका नजराना भी भेंट किया गया।

विशेष योगदान के लिए सम्मानित
मस्जिद और मदरसा के कार्यों में योगदान देने वाले लोगों को सदर डॉ॰ फैजुल हसन फ़िरदौसी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:
अनवर फिरदौसी
मुस्लिम फिरदौसी
अब्दुल मलिक (पप्पू)
गुलाम अम्बिया
वाहिद रहमानी
मोहम्मद मुर्शीद
सलीम फिरदौसी
मोहम्मद इसराफिल
पत्रकार शैफ फिरदौसी
                              इन सभी ने मस्जिद और मदरसा के कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया। ईद की नमाज से पहले डॉ॰ फैजुल हसन फ़िरदौसी ने इन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सदर के कार्यों की हुई सराहना
गांव के लोगों ने डॉ॰ फैजुल हसन फ़िरदौसी के नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की। नायब सदर लतीफ रहमानी ने दुआ देते हुए कहा कि अल्लाह डॉक्टर साहब को और तरक्की दे तथा उन्हें ऊंचे मुकाम तक पहुंचाए।

दुआओं का सिलसिला
ईद की नमाज के बाद इमाम साहब ने खुतबा पेश किया, जिसके पश्चात देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और तरक्की के लिए खास दुआएं की गईं। इस दौरान हजारों हाथ एक साथ उठे, जिससे पूरा माहौल इबादत और एकता की मिसाल बन गया।
मीठी सिवाइयों के साथ मनाई गई खुशियां
ईद के इस मुबारक मौके पर लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलकर बधाइयां दीं और पारंपरिक मिठाइयों जैसे मीठी सिवाइयां और सीर-खुरमा का आनंद लिया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज