Surguja News Today

अम्बिकापुर में ACB  की बड़ी कार्रवाई: दरिमा तहसील का बाबू 1 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार !

अम्बिकापुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: दरिमा तहसील का बाबू 1 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अम्बिकापुर | SNT NEWS | शैफ फिरदौसी
अम्बिकापुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने दरिमा तहसील कार्यालय के बाबू अनिल गुप्ता को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में पदस्थ लिपिक अखलेश सोनी की शिकायत पर की गई। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी बाबू ने एसीबी में अपनी पहचान होने का झांसा देकर मामले से बचाने के नाम पर 2 लाख रुपये की मांग की थी।


बाद में सौदेबाजी के बाद 1 लाख रुपये में बात तय हुई। योजना के अनुसार, घड़ी चौक स्थित ग्रंथालय के सामने आरोपी अपनी गाड़ी में रिश्वत की रकम रख रहा था, तभी पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। एसीबी द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
➡️ SNT NEWS से जुड़े रहें हर बड़ी खबर के लिए

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज