Surguja News Today

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया रक्त दान

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया रक्त दान
रुपेश गुप्ता सीतापुर-शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र  में रेड क्रॉस सोसायती सरगुजा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जिला प्रशासन के विशेष आग्रह पर छेत्र की युवा कांग्रेस के युवाओं ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया।

इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रक्तदान करना मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है, रक्तदान करने से अनेक जरूरतमंद मरीजों को जीवन दान मिल सकेगा तथा रक्तदान करने से इससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर रक्त दान जैसे आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित होंगे और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे प्रशासन की पहल पर युवा कांग्रेश के कार्यकर्ताओं ने अपनी रुचि दिखा कर रक्त दान किया ।

इस अवसर पर सीतापुर तहसीलदार रूपाली मेश्रराम युवा कांग्रेस नेता राहुल गुप्ता आशीष गुप्ता मंटू,पार्षद अनमोल लकड़ा,मिनहाज ख़ान,श्रवण यादव,नरेंद्र यादव,शरद गुप्ता,दिलेश तिग्गा,जमुना यादव, एमानवेल एक्का बदरूद्दीन इराकी बाँबी वाधवा अजय सोनी छितिज गुप्ता नरेन्द गुप्ता मनोज यादव सहित ज़िला प्रशासन की टिम उपस्थित थी।

रक्त दान करने वालो को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज