

संवाददाता गौरव चंद्राकर महासमुंद, छत्तीसगढ़ लोकेशन बागबाहरा 17 मार्च2026 टीका लगने के बाद 5 वर्षीय बच्चे की मौत बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही का आरोप, टीका लगने के बाद 5 वर्षीय बच्चे की मौत
महासमुंद जिले के बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां टीकाकरण के बाद एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, नैतिक यादव (5 वर्ष), पिता नरेंद्र यादव, को आज स्वास्थ्य केंद्र में डीपीटी का टीका लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के करीब 3 घंटे के भीतर ही बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही, बाहर की टीम से पोस्टमार्टम कराने की भी मांग उठाई जा रही है।फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही का आरोप, टीका लगने के बाद 5 वर्षीय बच्चे की मौत

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












