Surguja News Today

लखनपुर में तरावीह मुकम्मल, हाफ़िज़ को ₹1,01,786 का नजराना भेंट इबादत और इत्तेहाद का संदेश

लखनपुर की जामा मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मिलाद शरीफ का आयोजन

सरगुजा लखनपुर महफूज हैदर surguja news
लखनपुर की जामा मस्जिद में माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर तरावीह की नमाज़ में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर मिलाद शरीफ का इस्तकबालिया प्रोग्राम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर तरावीह में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल सुनाने वाले हाफ़िज़ साहब का फूलमाला पहनाकर और दस्तारबंदी कर इस्तकबाल किया गया तथा नजराना-ए-अक़ीदत पेश किया गया। मस्जिद कमेटी की ओर से हाफ़िज़ साहब को एक लाख एक हजार सात सौ छियासी (₹1,01,786) रुपये का चेक भी भेंट किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों ने हाफ़िज़ साहब की खिदमत और मेहनत की सराहना की तथा उनके लिए दिल से दुआएं कीं। पूरा माहौल रूहानियत और इबादत के जज़्बे से सराबोर रहा।
मस्जिद कमेटी की ओर से कहा गया कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल दीन की मोहब्बत बढ़ती है, बल्कि समाज में भाईचारा, इत्तेहाद और अमन को भी मजबूती मिलती है।
इस कार्यक्रम में अंजुमन गोसिया कमेटी के सदर,खजांची, कमेटी के सदस्य और मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज