
बरगीड़ीह जामा मस्जिद में इफ्तार का एहतमाम मुक़द्दस महीने रमज़ानुल मुबारक के सिलसिले में 13 मार्च 2026, दिन जुमा को बरगीड़ीह जामा मस्जिद में सामूहिक इफ्तार का एहतमाम किया गया।
यह इफ्तार का इंतज़ाम सीनियर ग्रुप की जानिब से किया गया, जिसमें ऐनुल फिर्दौसी, नूरे फिर्दौसी, अनवर फिर्दौसी, काज़िम फिर्दौसी और अलीम फिर्दौसी शामिल रहे।
इफ्तार के वक़्त बड़ी तादाद में लोगों ने मस्जिद पहुंचकर रोज़ा खोला और मुल्क में अमन-ओ-अमान, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआएँ कीं।
इस मौके पर मस्जिद में इत्तेहाद, मोहब्बत और भाईचारे का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि रमज़ान का महीना सब्र, इबादत और खिदमत-ए-खल्क का पैग़ाम देता है, और इसी मकसद से हर साल सामूहिक इफ्तार का एहतमाम किया जाता है।


Post Views: 57










