Surguja News Today

नर्मदापुर में 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ

नर्मदापुर में 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ
Ambikapur -नर्मदापुर में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वाधान में 18 दिवसीय सोलर आधारित कौशल उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 10 मार्च 2026 को किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं इच्छुक प्रतिभागियों को सौर ऊर्जा आधारित तकनीकी कौशल, स्वरोजगार के अवसरों तथा उद्यमिता से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से हिमांशु कुमार, रजनीश मिश्रा, सत्यनारायण भगत, प्रीति तिवारी, रूपाली प्रजापति एवं विवेक सिंह उपस्थित रहे। साथ ही आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य श्री रोहित कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर पैनल स्थापना, रखरखाव, सौर उपकरणों के उपयोग, व्यवसाय की योजना बनाना, विपणन कौशल तथा वित्तीय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुख बनाकर स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कौशल एवं उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देंगे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज