Surguja News Today

छत्तीसगढ़ शर्मसार: 6 साल की मासूम से दरिंदगी ये दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शर्मसार: 6 साल की मासूम से दरिंदगी, दो आरोपी गिरफ्तार आरोपी अमित जैन (20 वर्ष) और रोहन जैन (19 वर्ष) को हिरासत में ले लिया है।

6 वर्षीय मासूम के साथ 2 युवकों ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है.
SNT NEWS
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां 2 युवकों ने 6 साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला और उसे अचेत अवस्था में अंधेरी रात में खेत में फेंककर फरार हो गए. पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता से बच्ची को रात में ही बरामद कर लिया गया है, जिसका इलाज कांकेर के मेडिकल कालेज में जारी है.

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अमित जैन 20 वर्ष और रोहन जैन 19 वर्ष को हिरासत में लिया है. जिन्होंने अपना अपराध पुलिस के सामने कबूल कर लिया है. जानकारी के अनुसार 6 मार्च की रात शहर से महज 7 किलोमीटर दूर एक गांव में 6 साल की मासूम अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी. तभी दो युवक नशे की हालत में घर में चोरी करने घुसे और मासूम को देखकर हैवानों को नीयत बिगड़ गई.

दोनों ने मासूम को घर से अपहरण कर गांव के ही तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर भाग निकले. देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब माता-पिता की आंख खुली तो बच्ची को ना पाकर उन्होंने खोजबीन की लेकिन घर में बच्ची के नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल गांव के कोटवार के माध्यम से पुलिस में सूचना दी.

कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित एक्शन लेते हुए रात में ही बच्ची की खोजबीन शुरू की और देर रात बच्ची को तालाब के निकट खेत से अचेत अवस्था में बरामद किया. जिसके बाद बच्ची को कांकेर मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था. मेडिकल जांच में बच्ची से रेप की पुष्टि होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू की और 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

4 में से दो आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एएसपी योगेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के खिलाफ कई धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है. वहीं घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज