Surguja News Today

AMBIKAPUR-कुत्ते के काटने के 44 दिन बाद युवक की मौत रेबीज या अन्य कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

कुत्ते के काटने के 44 दिन बाद युवक की मौत, रेबीज या अन्य कारण—पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
अंबिकापुर | SNT NEWS
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के काटने के करीब 44 दिनों बाद 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कृष्णापुर निवासी संजय कुमार सिंह (36 वर्ष) के रूप में हुई है।

क्या था मामला
मिली जानकारी के अनुसार, संजय कुमार सिंह को करीब 44 दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन के तीन डोज भी लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि घटना के कई दिनों बाद युवक को जड़ी-बूटी भी पिलाई गई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल युवक की मौत रेबीज संक्रमण की वजह से हुई या किसी अन्य कारण से, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज