
चोरी के 02 मामलों का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नगद रकम बरामद

आरोपी के कब्जे से नगद रकम कुल 2500 रुपये किया गया बरामद। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी आदतन किस्म का युवक है। चोरी सम्बन्धी मामलो मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
SNT NEWS पहले मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष गुप्ता साकिन बतौली मेंन रोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 03/03/26 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का क़ृषि सम्बन्धी दुकान जय माता दी एग्रो बतौली मेन रोड मे स्थित है, कि दिनांक 02/03/26 से 03/03/26 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दुकान मे लगे शटर का ताला तोड़कर दुकान मे घुसकर काउंटर मे रखा 70 हजार रुपये नगद रकम की चोरी कर लिया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 28/26 धारा 305(ए), 331(4), 238 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया, दूसरे मामले मे प्रार्थी योगेश गुप्ता साकिन बतौली मेंन रोड थाना बतौली द्वारा दिनांक 03/03/26 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का दुकान मंजू साड़ी, हरि फैशन, योगेश क्लॉथ के नाम से बतौली मेन रोड मे स्थित है, कि दिनांक 03/03/26 के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के दुकान का ताला तोड़कर दुकान मे घुसकर काउंटर मे रखा 50 हजार रुपये नगद रकम एवं पेट शर्ट साड़ी की चोरी कर लिया गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 29/26 धारा 305(ए), 331(4), 238 बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोनों मामले मे त्वरित कार्यवाही कर मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान तकनिकी जानकारी एवं पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के संदेही अशोक मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) अशोक मरावी आत्मज कमला प्रसाद मरावी उम्र 43 वर्ष साकिन देवरी डुमरपारा थाना बतौली का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार करते हुए अपने कब्जे से नगदी रकम कुल 2500 रुपये जप्त किया गया है,आरोपी चोरी का शर्ट पेंट एवं साड़ी को पकडे जाने के डर से जला देना बताया गया एवं शेष नगद रकम खर्च हो जाना बताया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, अनूप कुजूर, वीरेंद्र बंजारे, आरक्षक राजू कुजूर, जोगी बड़ा, हिमांशु पाण्डेय सक्रिय रहे।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416







