Surguja News Today

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन सह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन

रुपेश गुप्ता सीतापुर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना महतारी वंदन योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में उपस्थित अतिथियों द्वारा केक काट उनहे मिठाई खिला कर उपस्थित महिलाओं का सम्मान  किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा की हर महिला शक्ति स्वरूपा है हर दिन महिलाओं के सम्मान का दिन होना चाहिए महिलाओं को समझना होगा कि वे समाज का अहम हिस्सा है।
ज़िला पंचायत सदस्य शिव भरोष बेक ने कहा कि महिला दो परिवार का सम्मान बढ़ाती है महिला सयंम और सहनशीलता की मूर्ति है।
कार्यक्रम को किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अनिल निराला उराव राजकुमार गुप्ता सहित उपस्थित अतिथियों ने सम्बोधित कर अपने विचार रखे ।
अंत में सभी का आभार प्रदर्शन महिला बाल विकास अधिकारी अनुराधा तिग्गा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर काफ़ी संख्या छेत्र की महिलाये आँगन बाड़ी कार्यकर्ता विभाग के कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज