सोशल मीडिया पर इन दिनों Ali Khamenei के परिवार को लेकर कई दावे वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट में कहा गया कि उनके दादा भारत के बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के थे। वहीं दूसरे पोस्ट में उनके निधन, बेटों के शहीद होने और उत्तराधिकारी घोषित होने जैसे दावों को भी फर्जी बताया गया है।

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हो रहे हैं। वायरल स्क्रीनशॉट में इंस्टाग्राम आईडी @imamkhameneihindi का जिक्र है, जहां पोस्ट के माध्यम से इन खबरों को “जाली” बताया गया है।
वायरल पोस्ट में क्या दावा ?
खामेनेई के दादा के भारत (बाराबंकी, उत्तर प्रदेश) से होने का दावा।
खामेनेई या उनके परिवार के सदस्यों के निधन की खबर।
नए वली-ए-फकीह (उत्तराधिकारी) घोषित होने का दावा।
इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या कहा गया ?
@imamkhameneihindi नामक अकाउंट ने इन सभी खबरों को फर्जी बताते हुए दावा किया है कि खामेनेई और उनके परिवार का भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही, निधन और उत्तराधिकारी से जुड़ी खबरों को भी अफवाह बताया गया है।
तथ्य क्या कहते हैं ?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खामेनेई का जन्म और राजनीतिक जीवन ईरान में ही रहा है। भारत से ऐतिहासिक संबंध 1979 की इस्लामी क्रांति के नेता Ruhollah Khomeini के पूर्वजों से जोड़ा जाता है, न कि सीधे खामेनेई से।













