Surguja News Today

भटगांव थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न  होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की अपील

भटगांव थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर  राजेश गुप्ता भटगांव:– थाना परिसर में होली त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।बैठक में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का अपील कियागया।

थाना प्रभारी  सरफराज फिरदौसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशा कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी पर भी जबरदस्ती रंग न लगाएं और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि होली के दौरान मुखौटा पहनना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए चौक-चौराहों पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस बार होली त्यौहार पर  भटगांव थाना अंतर्गत चौक चौराहों पर पॉइंट बढ़ाए जाएंगे ताकि पुलिस प्रशासन की उपस्थिति हर जगह सुनिश्चित हो साथ ही  टीम बनाकर पुलिस प्रशासन के द्वारा गश्ती की जाएगी। थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत थाना में दें, ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

इस दौरान प्रशासन की ओर से तहसीलदार शिवनारायण राठिया, और भटगांव नगर पंचायत के सीएमओ राजेश कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज