Surguja News Today

Breaking सैकड़ो ग्रामीणों को पांच माह से चावल 1 वर्ष से शक्कर चना नहीं हुआ वितरण  ग्रामीणों में आक्रोश ….

सैकड़ो ग्रामीणों को पांच माह से चावल 1 वर्ष से शक्कर चना नहीं हुआ वितरण  ग्रामीणों में आक्रोश तहसीलदार के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर पहुंचे गांव
सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं होने के मामला सामने आ रहा है। गांव में आज भी गए ऐसे राशन कार्ड धारी है जो राशन दुकान पर निर्भर है।शासकीय उचित मूल दुकानों में नियमित रूप से राशन वितरण नहीं होने से गरीब वर्ग के लोगों के सामने राशन की समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हें अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राशन नहीं मिलने से हुआ जैसे-तैसे गुर्जर बसर कर रहे हैं। राशन वितरण नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। दरअसल पुरा मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम लटोरी का है जहां 28 फरवरी दिन शनिवार को उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं मिलने पर सैकड़ो ग्रामीणों ने राशन दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार अंकित पटेल के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर सतपाल सिंह गांव पहुंचे और जांच शुरू की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विगत कई वर्षों से शारदा महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जा रहा है। ग्राम लटोरी में लगभग 1200 राशन कार्ड धारी है। जिनमें से लगभग 450  हितग्राहियों को लगभग 5 महीने से चावल तथा  1 वर्षों से शक्कर चना का वितरण नहीं किया गया है। सोसायटी संचालक के द्वारा पोस मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था।

और दुकान में राशन नहीं होने की बात कही जाती है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। 28 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 10:00 बजे जब सैकड़ो ग्रामीण राशन दुकान राशन लेने पहुंचे तो राशन दुकान संचालक के द्वारा अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया गया। आक्रोशित  सैकड़ो  महिला पुरुष ग्रामीणों के द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने शनिवार की दोपहर विरोध प्रदर्शन किया गया। साथी उन्होंने शासन प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करते हुए राशन दिलाए जाने की मांग की है। मामला संज्ञान में आने के बाद तहसीलदार अंकिता पटेल के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर सतपाल सिंह लटोरी गांव पहुंचे राशन वितरण के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच शुरू की गई हैं। विरोध प्रदर्शन करने के दौरान रामेश्वर मिर्रे,गरम साय ,उमेद यादव ,संजय प्रजापति ,बरातों बाई,मनीषा राजवाड़े ,दिलेश्वरी , सुहानों,रुग्मैन ,सुखनी ,रघुम,बल शरण ,जागरमती, सरिता, दिव्यांग जीवन कुमारी, श्याम बाई, सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद रहे।

“””तहसीलदार अंकिता पटेल
“””
इस संबंध में लखनपुर तहसीलदार अंकित पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद तत्काल फुल इंस्पेक्टर सतपाल मलिक को जांच हेतु लटोरी गांव भेजा गया है। और जल्द से जल्द हितग्राहियों को राशन दिल जाने का प्रयास किया जाएगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज