Surguja News Today

कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज विधानसभा मुख्यालय ग्राम पंचायत लुण्ड्रा में किसान सम्मेलन एवं आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन

कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज विधानसभा मुख्यालय ग्राम पंचायत लुण्ड्रा में किसान सम्मेलन एवं आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन
SNT NEWS LUNDRA कार्यक्रम लुण्ड्रा सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कृषि उन्नति योजना के तहत सहायता वितरण
छत्तीसगढ़ में कृषि उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों को आदान सहायता राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के किसानों को संबोधित किया तथा 10,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की।
बताया गया कि सरगुजा जिले में 52,553 से अधिक किसानों ने अपना धान विक्रय किया है, जिससे किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है।
वर्चुअल उद्बोधन का सीधा प्रसारण
लुण्ड्रा सामुदायिक भवन में उपस्थित किसानों ने डिस्प्ले के माध्यम से मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना और शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों के कल्याण एवं विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया तथा पात्र किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर एस डी एम जनपद सीईओ कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक छेत्र के किसानों के साथ वैभव सिंह देव सतीश जायसवाल (मंडल भाजपा अध्यक्ष), जयंत मिंज (विधायक प्रतिनिधि), संजय गुप्ता (धौरपुर मंडल अध्यक्ष), राजेश सोनी (जनपद सदस्य), महेन्द्र सिंह प्रदीप पावले, ओमप्रकाश टेकाम, इंद्रदेव गुप्ता, सोमार साय, मुकेश सिंह, धनराम नागेश, विनीता भगत, जगत राम, भानू पावले आदि उपस्थित रहे।

किसानों के उत्थान की दिशा में मजबूत कदम
यह आयोजन किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने एवं कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। शासन की योजनाओं से किसानों में उत्साह और विश्वास का वातावरण देखने को मिला।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज