Surguja News Today

लखनपुर नगर के 75 से अधिक लोगों का मतदाता सूची से नाम विलोपित करने भरा गया फॉर्म 7 FIR दर्ज करने कांग्रेस मुस्लिम समुदाय और भाजपा बीएलए ने थाने में दिया आवेदन

लखनपुर नगर के 75 से अधिक लोगों का मतदाता सूची से नाम विलोपित करने भरा गया फॉर्म 7 FIR दर्ज करने कांग्रेस मुस्लिम समुदाय और भाजपा बीएलए ने थाने में दिया आवेदन

सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS
सरगुजा जिले के लखनपुर नगर में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है इधर नगर में कई पीढियां से निवास करने वाले विशेष समुदाय के लोगों के मतदाता सूची से नाम विलोपित करने फॉर्म 07 भरने का मामला सामने आया है।वही मामला संज्ञान में आने के बाद लखनपुर कांग्रेस कमेटी ,मुस्लिम समुदाय और भाजपा बीएलए के द्वारा फर्जी तरीके से फॉर्म 07 भरने के मामले को लेकर लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करने थाना प्रभारी को 27 फरवरी दिन शुक्रवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे आवेदन दिया गया है। आवेदन मैं उल्लेखनीय है कि लखनपुर नगर पंचायत में कई पीढियां से निवास करने वाले 75 मतदाताओं का नाम विलोपित करने के उद्देश्य से दुर्भावना पूर्ण भावना से विशेष समुदाय का फॉर्म 07 भरकर जमा किया गया है। जबकि मतदाता सूची से नाम नहीं काटा गया है किंतु गंभीर तथ्य है कि उक्त फॉर्म साथ केवल दो व्यक्तियों के द्वारा एक विशेष समुदाय के मतदाताओं को चयनित करते हुए आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं। मुस्लिम समुदाय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन करते हुए न्यायालय का रास्ता अख्तियार करने बात कही है। ज्ञापन देने के दौरान अंजुमन गोसिया कमेटी सदर हाजी मोहम्मद इदरीश खान, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष लखनपुर रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव ,सूरज सिंह पैकरा पार्षद बबलू मझवार, बीएलए अशफाक खान इरशाद खान ( पप्पू ) मकसूद हैदर , इमरान हुसैन , गप्पू खान, आसिफ नूर , नसरत अली , आसिफ नूर , कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल , शराफत अली कांग्रेसी कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव ने संबंध में कहा कि कई पीढियां से लखनपुर में निवास करने वाले लोगों को अन्यत्र और मृत बताकर फॉर्म 07 भरकर जमा किया गया है। कहीं ना कहीं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष रूप से विशेष ज्ञान पंचर का कार्य किया गया। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में सभी का मतदाता सूची में नाम है। किसी भी मतदाता का नाम नहीं कटा है। इस तरह के कृत्य करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सोपा गया है।

भाजपा बीएलए महमूद खान

भाजपा बी एल ए महमूद खान ने बताया कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर फॉर्म 07 भरकर मतदाता सूची से नाम कटवाने फॉर्म जमा किया गया है जो की गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए। लखनपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा पार्षद समीम खान

इस संबंध में भाजपा पार्षद समीम खान ने बताया कि उनकी पत्नी वार्ड क्रमांक 6 के पूर्व पार्षद आसमा बेगम सहित उनके घर के छह अन्य सदस्यों सहित 75 से अधिक मुस्लिम समुदाय लोगों का मतदाता सूची से नाम कटवाने फार्म 07 भरकर जमा किया गया था। उन्होंने कहा कि दुर्भावना पूर्ण और षडयंत्र पूर्व मतदाता सूची से नाम कटवाने फार्म साथ भरकर जमा किया गया है जो कि गलत है।लखनपुर थाना प्रभारी को आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। …….

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज