
शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
(रूपेस गुप्ता) सीतापुर- ठेलू पारा पत्थलगांव निवासी युवती को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल।
पूरा मामला इस प्रकार है। छः माह पूर्व युवती किसी काम से गुतूर्मा आयी थी उसी समय उलकिया निवासी अक्षय बड़ा पिता अजय बड़ा से दोनों का परिचय हुआ और लगभग छः माह से प्रेम प्रसंग चलने लगा आरोपी युवती को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने लगा युवती जब जब शादी की बात करती युवक कोई ना कोई बहाना बना कर शादी की बात को टाल देता था।
युवती ने यह बात परिजनों को बताया परिजन ने दोनों के विवाह को लेकर आपसी सहमति बनानी चाही पर युवक ने शादी करने से साफ़ मना कर दिया जिसे लेकर युवती ने परिजनों के साथ थाने में इस बात की शिकायत की जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी युवक के ख़िलाफ़ 62(2)बीएनएस की धारा पर कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।











