Surguja News Today

Surajpur -दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, ट्रेन से कटे दोनों पैर

दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक को रेलवे ट्रैक पर लिटाया, ट्रेन से कटे दोनों पैर
सूरजपुर। बीती रात सूरजपुर रेलवे फाटक के पास एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक को उसके ही कुछ परिचित युवकों ने कथित तौर पर पहले शराब पिलाई और फिर जान से मारने की नीयत से रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया।

इसी दौरान ट्रेन गुजरने से युवक के दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ट्रैक से हटाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि घायल युवक सूरजपुर जिले का ही निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी रंजिश या आपराधिक साजिश से जुड़ा माना जा रहा है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का विषय बनी हुई है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज