Surguja News Today

विधायक प्रबोध मिंज की पहल से बरगीडीह को बड़ी सौगात – PHC से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाएं होगी मजबूत

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह का उन्नयन और विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और नई सुविधाओं का शुभारंभ
• सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह उन्नयन उद्घाटन समारोह में शामिल रहे विधायक मिंज
• बरगीडीह को बड़ी सौगात: अब मिलेगा बेहतर इलाज, 2.5 करोड़ से बनेगा नया भवन
• मोबाईल मेडिकल यूनिट के वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया

SNT NEWS – आज लुण्ड्रा विधानसभा के बरगीडीह स्वास्थ्य  केन्द्र का आज उन्नयन कार्यक्रम सम्पन्न हुआकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रबोध मिंज जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह ने फीता कर शुभारंभ किया साथ ही पी एम जनमन कार्यक्रम के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।।                   

विधायक प्रबोध मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा की स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवा के छेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य बनाये जाने से आप पास के  निवासरत  गांव वालों को बेहतर सुविधा मिल सकेगा और स्वास्थ्य केन्द्र में स्टाफ का भी विस्तार होगा राज्य सरकार ने नवीन भवन के ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है जल्द नवीन भवन का निर्माण होगा जिससे और बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।।        

      

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह जिलापंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल उमाशंकर उपाध्यक्ष ने भी संबोधित किया।।           

इस अवसर पर डॉक्टर पी एस मार्को डॉक्टर राघवेन्द्र चौबे संजय गुप्ता जयंत मिंज श्रीमति कुसुम कांता संगीता पैंकरा तुलेश्वर पैंकरा मनीषा पैंकरा देवनारायण यादव रूखशाना फिरदौसी bdc हलीम फिरदौसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज