Surguja News Today

महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सांसद चिंतामणि महाराज।।

महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए सांसद चिंतामणि महाराज।।

सीतापुर- शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में सत्र 25,26 को लेकर वार्षिक उत्सव एवं वितरण समारोह मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और विशिष्ट अतिथि के तौर पर छेत्रिय विधायक रामकुमार टोप्पो शामिल थे कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भारत माता की छाया चित्र पर दिप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद ने मंच को संबोधित करते हुए कहा की सभी उपस्थित छात्र छात्रों को अपने भविष्य को संवारने के लिए सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म महाविद्यालय होता है अपनी पूरी मेहनत लगन से आगे आने की आवश्यकता है ताकी आप सभी जो बनना चाहते हैं वह बन सके उन्होंने ने कहानी के माध्यम से बुजुर्गों का सम्मान करने की बात कही।।

क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने मंच को संबोधित करते हुए कहा की मेरे द्वारा राज्य सरकार से बात कर इस प्रांगण को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि आप लोगो को और बेहतर सुविधाएं मिल सके महाविद्यालय बिल्डिंग काफी पुराना हो चुका है जिसे लेकर मैने राज्य शासन से मांग रखी है जल्द ही आप लोगों को नई बिल्डिंग मिलेगी।।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण महाविद्यालय के प्रचार्य एस के टोप्पो के द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो रोशन गुप्ता एस डी एम राम सिंग ठाकुर तहसीलदार रुपाली मेश्राम नेमलाल गुप्ता सुनील गुप्ता अनुज एक्का जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विकाश एक्का बाल नाथ यादव बाली चरण यादव सरवन दास तिर्लोचन सदावर्ती उपेन्द्र गुप्ता नीरू मिस्त्री संध्या जयसवाल सबीर कादरी इलू गुप्ता सहित महाविद्यालय के स्टाफ़ और छात्र छात्रायें उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज