
अंबिकापुर ब्रेकिंग: महामाया चौक पर ट्रैफिक पुलिस और युवक में मारपीट, वीडियो वायरल
अंबिकापुर (कोतवाली थाना क्षेत्र)। शहर के व्यस्त महामाया चौक पर चाभी को लेकर हुए विवाद में ट्रैफिक पुलिस और एक युवक के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या है पूरा मामला ?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक जांच के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि चाभी लूटने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने युवक की पिटाई कर दी। वहीं, युवक ने भी जवाब में पुलिस जवान पर हाथ उठाया।
जातिगत गाली-गलौच का आरोप
ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी ने युवक पर जातिगत गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है।
हालांकि युवक का कहना है कि उसने किसी प्रकार की जातिगत टिप्पणी नहीं की। युवक का दावा है:
“मैं तो पुलिस वाले का नाम तक नहीं जानता। वह जैकेट पहने था, नेम प्लेट भी नहीं दिख रही थी। ऐसे में मैं जातिगत गाली कैसे दे सकता हूं?”
वीडियो वायरल, उठे सवाल
घटना का वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









