Surguja News Today

मैनपाट में लकड़ी तस्करों का आतंक! अवैध कटाई से 3 बिजली खंभे टूटे, पूरा ऊपरपारा अंधेरे में

मैनपाट में लकड़ी तस्करों का आतंक! अवैध कटाई से 3 बिजली खंभे टूटे, पूरा ऊपरपारा अंधेरे में
स्थान – ग्राम वंदना, ऊपरपारा | मैनपाट, जिला सरगुजा
छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में लकड़ी तस्करों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम वंदना के ऊपरपारा में अवैध रूप से विशाल नीलगिरी पेड़ की कटाई के दौरान तीन बिजली के खंभे टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।
कटाई के दौरान 7 बिजली तार भी क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर आ गिरे, जिससे मैनपाट-वंदना मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। बाद में हाइड्रा वाहन से लकड़ी और खंभे हटाकर मार्ग बहाल किया गया।
🌲 तस्करों की पैनी नजर ‘छत्तीसगढ़ के शिमला’ पर
हरियाली और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध मैनपाट अब कथित रूप से लकड़ी तस्करों के निशाने पर है। आरोप है कि नीलगिरी और सेमर जैसे इमारती पेड़ों की कटाई कर लकड़ी यूपी भेजी जा रही है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों को झांसे में लेकर पेड़ कटवाए जा रहे हैं और मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। सरगुजा कुछ छलनी किया जा रहा है
पूरा ऊपरपारा अंधेरे में
घटना के बाद पूरे ऊपरपारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
🏛️ प्रशासन क्या कहता है ?
🔹 एसडीएम राम सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि ग्राम वंदना में इमारती लकड़ी कटाई की कोई अनुमति नहीं ली गई है। दोषियों पर शासकीय संपत्ति को नुकसान और अवैध कटाई के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🔹 बिजली विभाग मैनपाट के जेई दीपक निकुंज ने भी कहा कि विभाग को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी और संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
🗣️ आरोपी का पक्ष
कटाई में संलिप्त बताए जा रहे रामाश्रय ने दावा किया कि अनुमति ली गई थी और नुकसान की भरपाई की जाएगी।


बड़ा सवाल
जब “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, तो आखिर खुलेआम पेड़ों की कटाई कैसे हो रही है?
क्या जिम्मेदार विभागों की अनदेखी से तस्करों के हौसले बुलंद हैं?
🔥 सरगुजा में क्या लकड़ी तस्करी का जाल 200 पार?
सूत्रों के अनुसार, बड़े पैमाने पर लकड़ी तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। ट्रकों में लदी इमारती लकड़ी कथित रूप से यूपी भेजी जा रही है।
अब सवाल है
क्या इस बार कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज