Surguja News Today

विधायक प्रबोध मिंज ने 50 लाख के निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन

विधायक प्रबोध मिंज ने 50 लाख के निर्माण कार्यो का किया भूमि पूजन
Rupesh gupta snt news
ग्रामीणों के द्वारा गाँव की समस्या को देखते हुए विगत कई सालो से अपने गाँव की मूलभूत सुविधाओ को लेकर प्रतिनिधियो से माँग कीया जा रहा था पर जनता की माँगो को लम्बे समय से अनदेखा किया जा रहा था कुछ माह पूर्व भ्रमण के दौरान विधायक को ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया था ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए छेत्रिय विधायक द्वारा सभी मांगो को चंद माह के भीतर ही स्वीकृत करा कर आज निर्माण कार्य स्थल में ग्रमीणो की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया ।

विधायक द्वारा लखनपुर जनपद अन्तर्गत ग्राम सलका चांदो सी.सी सड़क पुलिया सहित घुनघुट्टा नदी पर मुक्तिधाम निर्माण का भूमिपूजन किया गया।



तत्पश्चात ईरगंवा मुकुंदपुर पलगडी सलका चांदो में जनसंपर्क कर ग्रामीणो से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत होकर ग्रामीण द्वारा बताई गई मूलभूत समस्याओ हेतु सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित चर्चा कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला सिंह कुन्नी मंडल अध्यक्ष रवि महंत विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू चंद्रिका यादव विक्रम सिंह विफल सरपंच शिवकुमार मरावी सरपंच श्रीमती सुरचना सिंह जी सरपंच प्रवीण कुमार यादव कन्हैया सोनी अपील राजवाड़े तिलेश्वर सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और काफ़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज