Surguja News Today

मैनपाट हादसा: जामडीह चौक के पास स्कार्पियो पलटी, चालक सत्येन्द्र खलखो की मौत

मैनपाट हादसा: जामडीह चौक के पास स्कार्पियो पलटी, चालक सत्येन्द्र खलखो की मौत
दूसरी बड़ी खबर: NH-43 पर साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
चलता/सीतापुर/मैनपाट।
बीती रात मैनपाट के जामडीह चौक के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो (क्र. 25BH5561J) अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक सत्येन्द्र खलखो की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धरमपुर निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सत्येन्द्र एक मेहमानी कार्यक्रम में काराबेल खालपारा से मुड़ेकेला गए थे। वापसी के दौरान सवारियों को छोड़ते समय जजगा जामडीह चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे के समय वाहन स्वयं सत्येन्द्र चला रहे थे या कोई अन्य व्यक्ति।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता सीआईएसएफ में पदस्थ हैं। उन्होंने जीविकोपार्जन के लिए सत्येन्द्र को किराये पर चलाने हेतु स्कार्पियो वाहन दिलाया था।


हैरानी की बात यह है कि दुर्घटना में काराबेल के अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि हादसे की परिस्थितियों की गंभीरता से जांच होनी चाहिए, क्योंकि अन्य सवारों को खरोंच तक नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दूसरी बड़ी खबर
NH-43 पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बीती शाम सीतापुर के प्रतापगढ़ सड़क पारा में एनएच-43 पर साइकिल सवार नंदलाल (49 वर्ष) को चलता बरपारा के एक युवक ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल नंदलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज